महासमुन्द

पालिकाध्यक्ष ने लिया सफाई का जायजा
24-Nov-2023 2:56 PM
 पालिकाध्यक्ष ने लिया सफाई का जायजा

महासमुंद, 24नवंबर। दीपावली त्यौहार के बाद से शहर में बदहाल हुई सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग पालिका की सफाई टीम के साथ शहर को स्वच्छ बनाने एक बार फिर से जुट गई है।

बुधवार से नगरपालिका अध्यक्ष राशि और सीएमओ टॉमसन रात्रे के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गों के अलावा शहर के गली मोहल्लों में जाम हुई नालियों और जगह-जगह पर लगे कचरों के ढेर का उठाव पालिका के सफाई कर्मियों ने शुरू कर दिया है।   गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने शहर में चल रहे सफाई अभियान का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर के मुख्य मार्ग में निर्मित नाले और वार्डों में निर्मित नालियों की बेहतर तरीके से सफाई करें ताकि पानी जाम की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सफाई के दौरान किसी नागरिक की शिकायत आती है तो उसे दूर करने का पूरा प्रयास करें।


अन्य पोस्ट