महासमुन्द

24 साल के सत्यम पहली कोशिश में ही आईईएस परीक्षा में सफल
24-Nov-2023 2:54 PM
24 साल के सत्यम पहली कोशिश में ही आईईएस परीक्षा में सफल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 नवंबर। संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी द्वारा आयोजित इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईईएस) परीक्षा.2023 प्रथम प्रयास में ही क्रेक कर रमनटोला निवासी सत्यम पिता हितेंद्र देवांगन 24 वर्ष ने महासमुंद शहर व अंचल का नाम रोशन किया है। इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा में उनका 79 रैंक आया है। अब रेंक के अनुसार केंद्र सरकार के अधीन किसी विभाग में पदस्थापना मिलेगी।

सत्यम के पिता हितेंद्र देवांगन यहां जिला एवं सत्र न्यायालय में वरिष्ठ स्टेनोग्राफर हैं और माता प्रेरणा गृहिणी हंै। बड़ी बहन भूमिका का चयन लघु वनोपन संघ में सहायक प्रबंधक के पद पर हाल ही में हुआ है। सत्यम ने बताया कि कोई भी नया काम शुरू में कठिन लग सकता है। जैसे-जैसे उसमें तैयारी होती गई... वैसे-वैसे वह विषय इजी होता चला जाता है। फिर सब ईजी लगने लगता है। फिर हम रूचि लेने लगते हैं और तैयारी करते हैं। मार्गदर्शन लेते हैं।

सत्यम की कक्षा पहली से बारहवीं तक पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में हुई है। शुरू से उसकी रूचि इंजीनियरिंग थी और बाद में एनआईटी राउरकेला से उसने सिविल में बी टेक किया। इस दौरान उसने सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ही देश की सबसे बड़ी यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा क्रेक करने की ठान ली। परीक्षा क्रेक करने के लिए 10 घंटे कोचिंग के बाद घर पर 4 घंटे दुहराना, रिवाइज करना उसके दिनचर्या का प्रमुख हिस्सा रहा।  स्कूली जीवन में हैंडबाल खेल में 3 दफे नेशनल खेल चुके सत्यम ने बताया कि भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई में वैज्ञानिक के लिए साक्षात्कार दिया था। लेकिन सफल नहीं हो पाया। फिर भी कोशिशें जारी रखी और आज सफलता मिली।

 दिल्ली में एक साल की कोचिंग के बाद इस साल फरवरी में प्रारंभिक और जून मेंं मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर 5 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में साक्षात्कार क्लीयर की। इसे क्रेक कर लिया।  उन्होंने बताया कि अब रैंक के अनुसार उन्हें सरकार के निर्माण से जुड़े किसी विभाग में पदस्थापना मिलेगी- जैसे केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, मिलिट्री इंजीनियरिंग आदि मेंं।


अन्य पोस्ट