महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 22 नवंबर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने समीप के ग्राम कौहकूड़ा में राजमार्ग की छह दुकानों के शटर तोड़ कर लाखों के समान एवं नगद ले भागे। बहरहाल स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मुआयना कर रही है।
ज्ञात हो कि इस सप्ताह जिले के बसना सांकरा एवं पिथौरा थानांतर्गत कोई तीन दर्जन दुकानों में शटर तोड़ कर चोरी की घटनाएं हो चुकी है। इसमें से कुछ मामलों के अलावा पुलिस ने अधिकांश चोरियों में एफआईआर तक दर्ज नहीं की है।
मिली जानकारी के अनुसार पिथौरा बागबाहरा मार्ग पर स्थित ग्राम कौहकूड़ा में मुख्य मार्ग में स्थित पूर्व सरपंच गयाराम की हार्डवेयर दुकान सहित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान,एक कृषि दुकान,एक कपड़ा दुकान एवं मोबाइल दुकान सहित एक मेडिकल दुकान के शटर चोरों ने तोड़ दिए। चोर इतने शातिर थे कि वे घटना को अंजाम देने के बाद जाते-जाते सीसी टीवी कैमरा का डीवीआर भी ले गए और कुछ दुकानों के क्षतिग्रस्त कर गए है।
ज्ञात हो कि नगर में थाना परिसर स्थित मंदिर में 15 हजार नगद चोरी, थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली में 16 बकरों की सेंधमारी कर चोरी की घटित घटनाओं के बाद बीती रात हुई उक्त घटना जिला पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है।
दूसरी ओर पिथौरा थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने मीडिया को बताया कि ग्राम कौहकूड़ा में कोई 70 से 80 हजार की चोरी हुई है। जिले भर की पुलिस सायबर टीम सहित विशेषज्ञ चोरों को पकडऩे के प्रयास में जुटे है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।