महासमुन्द

अधिक शराब सेवन से युवक की मौत
22-Nov-2023 2:40 PM
अधिक शराब सेवन  से युवक की मौत

महासमुंद, 22 नवम्बर। ग्राम खट्टी निवासी युवक अत्यधिक शराब सेवन कर लिया। जिसका उपचार रायपुर स्थित डॉ. अम्बेडकर अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि 43 वर्षीय उमेश चन्द्राकर 6 अगस्त को अत्यधिक शराब सेवन करने से तबीयत खराब हो गई। जिसे रायपुर ले जाकर उपचार कराया जा रहा था। सोमवार सायंकाल उसकी मौत हो गई। आरक्षक दीपक सिदार ने थाने में सूचना दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
 


अन्य पोस्ट