महासमुन्द
ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक जख्मी
22-Nov-2023 2:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 नवंबर। बसना स्थित साल्हेतराई पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ने एक बाइक को ठोक दिया। जिससे प्रार्थी के पिता को चोटें आयी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 नवम्बर को उक्त घटना स्थल पर बिना नम्बर ट्रैक्टर के चालक मोती राम नायक ग्राम भंवरपुर थाना सांकरा निवासी ने प्रार्थी की मोटर सायकल को ठोकर मार दी, जिससे प्रार्थी के पिता विकास साहू को चोटें आयी है।
साथ ही उनकी मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
प्रार्थी देवकी साहू पिता विकास साहू बंसुलाडीपा बसना ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है। जिस पर पुलिस भादवि की धारा 279,337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे