महासमुन्द
सीलिंग के पहले सामान्य प्रेक्षक व राजनीतिक दलों ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
18-Nov-2023 3:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बैठक लेकर निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान की समीक्षा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 नवम्बर। देर रात तक मशीनों को विधानसभा वार स्ट्रांग रूम में सील किये जाने के पूर्व भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विवेक एल भीमनवार, जफर मलिक ,पुलिस प्रेक्षक कृष्ण कुमार ने कलेक्टर प्रभात मलिक, सभी आर ओ और राजनीतिक दलों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। साथ ही बैठक लेकर पूरे मतदान प्रक्रिया की समीक्षा की गई।
बैठक में विधानसभा वार समीक्षा और राजनीतिक दलों की संतुष्टि के पश्चात उनके समक्ष ही स्ट्रांग रूम सीलिंग की कार्रवाई की गई। आगामी 3दिसंबर को मतगणना तक स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे