महासमुन्द
मतदान करने भारी उत्साह, लंबी कतारें
18-Nov-2023 2:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,18 नवम्बर। इस वक्त गांवों में धान कटाई, मिजाई का मौसम है। कई किसान अपनी उपज को समर्थन मूल्य में बेचने के लिए धान खरीदी केन्द्रों तक ले जा रहे हैं। बावजूद इसके गांवों में प्रात: 9.10 बजे तक मतदान केन्द्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें नजर आने लगी थी। इस तरह दीपावली के अलावा धान कटाई का असर भी मतदान पर नहीं दिखा। शहर के अलाव गांवों में भी मतदान केन्द्रों के बाहर महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे