महासमुन्द

मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
14-Nov-2023 3:05 PM
मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

महासमुंद, 14 नवंबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत सामान्य प्रेक्षक विवेक एल भीमनवार ने कल खल्लारी विधानसभा अंतर्गत पोलिंग बूथ नर्रा, खट्टी, टेमरी, घुंचापाली मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने अंतर जिला चेक पोस्ट का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक श्री भीमनवार ने दीपावली के अवसर पर गांव-गांव में चल रहे सुवा नृत्य का अवलोकन किया। उन्होंने बालिकाओं को प्रोत्साहन देते हुए छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति की सराहना भी की। इस दौरान खल्लारी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि चंद्राकर सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं बी एल ओ मौजूद थे।


अन्य पोस्ट