महासमुन्द

वाहन चेकिंग के दौरान सवा लाख की साडिय़ां बरामद
11-Nov-2023 2:32 PM
वाहन चेकिंग के दौरान सवा लाख की साडिय़ां बरामद

महासमुंद, 11 नवंबर। बसना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने बसना छांदनपुर मार्ग एनएच 53 रोड और बिलाईगढ़ रोड खेमड़ा तालाब के पास वाहन चेकिंग के दौरान अलग-अलग मामले में 9 लोगों को चार बाइक में प्लास्टिक की बोरियों में 1 लाख 14 हजार रुपए कीमती साडिय़ों के साथ हिरासत में लिया है।

पहले मामले में आरोपियों ने अपना नाम प्रेमदास उम्र 46 वर्ष, दिनेश साव उम्र 46 वर्ष, रामेश्वर चौहान 23 वर्ष, रामलाल मुखर्जी 42 वर्ष सभी साकिन सिरको थाना बसना बताया है। 
पुलिस ने उनके वाहनों की चेकिंग की और एक मोटर साइकिल से दो सफेद बोरियों में 199 साडिय़ां मिली। दूसरी मोटर साइकिल में प्लास्टिक बोरी में 200 साड़ी, तीसरी मोटर साइकिल में 100  साडिय़ां मिली।

साड़ी रखने तथा परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर पुलिस ने तीनों को धारा 91 के तहत नोटिस दिया और परिवहन में प्रयुक्त वाहनों समेत कुल 500 नग साड़ी कीमती करीबन 60 हजार रुपए बरामद किया है। 

दूसरे मामले में वाहन चेकिंग के दौरान बसना बिलाईगढ़ रोड खेमड़ा तालाब के पास 5 व्यक्तियों को अलग-अलग मोटर साइकिल में 54 हजार रुपए कीमती साडिय़ों के साथ हिरासत में लिया है। इनमें जय किशन पटेल उम्र 24 साल, यशवंत सोनी उम्र 27 साल, विजय चौहान उम्र 18 साल, सुरेश साव उम्र 19 साल, देवराज यादव उम्र 22 साल सभी साकिन खुर्सीपहार थाना बसना शामिल हैं। कोई दस्तावेज नहीं होने के कारण इनके पास से  450 साडिय़ां कीमती करीब 54 हजार रुपए, परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल बरामद किया है। 


अन्य पोस्ट