महासमुन्द

खट्टी स्कूल में बच्चों का रक्तपरीक्षण
10-Nov-2023 7:37 PM
खट्टी स्कूल में बच्चों का रक्तपरीक्षण

महासमुंद, 10 नवंबर। शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय खट्टी में अध्ययनरत छात्राओं के रक्त समूह का परीक्षण मां सावित्री पैथालॉजी महासमुंद के सहयोग से कराया गया। इस अवसर पर प्रधानपाठक भागवत जगत भूमिल के द्वारा रक्त समूहों का महत्त्व,वर्गीकरण,प्रकार तथा उपलब्धता की चर्चा की गई। बताया कि दुर्घटना होने पर रक्त की आवश्यकता होने पर अविलम्ब दिया जा सकता है। इसलिए रक्त परीक्षण  सभी व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से कराया जाना चाहिए। रक्त परीक्षण होने से किसी व्यक्ति को रक्त दान दिया जा सकता अथवा लिया भी जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आज हम धार्मिक प्रयोजनों में विभिन्न प्रकार के दान करते हैं। उसी प्रकार यह रक्तदान भी दधीचि परम्परा का सर्वोपरी दान है। विश्व मानवता की सेवा के लिए हमें सहर्ष रक्तदान करना चाहिए। गुरुवार को स्कूल मेें इस दौरान कुल 82 छात्राओं ने रक्त परीक्षण में भाग लिया। रक्त परीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक सालोमन, भूपेन्द्र चन्द्राकर, त्रिवेणी कोसरे, त्रिवेणी चन्द्राकर,लीना पाण्डेय, सिराज बक्स के साथ-साथ मां सावित्री पैथालॉजी लैब महासमुंद का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी रक्त परीक्षण कार्यक्रम के संयोजक एवं संस्था के प्रधान पाठक भागवत जगत भूमिल ने दी है।


अन्य पोस्ट