महासमुन्द

मानव श्रृंखला बना छात्राओं ने मतदाताओं को किया जागरूक
09-Nov-2023 3:34 PM
मानव श्रृंखला बना छात्राओं ने मतदाताओं को किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 9 नवंबर। 
मतदाता जागरूकता के लिए गुरुवार को नगर में छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला का आयोजन किया। मानव श्रृंखला थाना चौक से नगर पंचायत कार्यालय तक बनाई गई।
 स्थानीय शासकीय कन्या शाला की छात्राओं ने कोई एक किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई। सभी छात्रों ने मतदान अवश्य करे जैसे सलौगन लिखी तख्तियां पकड़ी थी। छात्राओं की लंबी कतार देख कर राहगीर उत्सुकता वश श्रृंखला देख कर उनके मतदान करने हेतु प्रेरित करने वाले स्लोगन पढ़ते रहे। 
 


अन्य पोस्ट