महासमुन्द
महासमुंद, 9 नवंबर। बुधवार को संयुक्त आबकारी टीम जिला महासमुंद द्वारा महासमुंद शहर वृत्त एवं आबकारी वृत्त सांकरा अंतर्गत की गई कार्रवाई में एक-एक प्रकरण दर्ज किया गया।
महासमुंद शहर वृत्त अंतर्गत तुलसीदास मानिकपुरी, ग्राम गंजपारा वार्ड नंबर 19, महासमुंद से 8 स्टरेन बीयर मात्रा 5.200 लीटर, 4 पाव देशी मदिरा मसाला मात्रा 0.720 लीटर, 6 पाव जम्मू स्पेशल व्हिस्की 1.08 लीटर मदिरा कुल मात्रा 7.00 बल्क लीटर छत्तीसगढ़ राज्य निर्मित मदिरा जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
इसी प्रकार आबकारी वृत्त सांकरा के अंतर्गत की गई कार्यवाही में रामचरण पटेल, ग्राम राजाकटेल, थाना -सांकरा से एक 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 09 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बाजार मूल्य 1800 रुपए एवं 03 प्लास्टिक ड्रम में कुल 300 किलो महुआ लाहन बाजार मूल्य 15000 रुपए जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण 34(1)(क)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।