महासमुन्द
महासमुंद, 9 नवंबर। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में फिर से भरोसे की सरकार बनेगी। प्रदेश में प्रथम चरण में हुए चुनाव में मिल रहे संकेतों से कांग्रेस की बड़ी जीत होगी। उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस से टक्कर लेने में नाकाम रहने के कारण सीआरपीएफ को आगे करते हुए मतदाताओं को रोकने का प्रयास किया गया। यह भाजपा का असली चेहरा उजागर करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ है और प्रथम चरण के चुनाव में मिल रहे संकेत से प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच साल के कार्यकाल में सभी वर्ग की बेहतरी के लिए फैसला लेते हुए काम किया है। कांग्रेस सरकार की योजनाओं और फैसलों से प्रदेश के लोगों में खुशहाली आई है।