महासमुन्द
रंगोली बनाकर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने जागरूक
07-Nov-2023 7:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर प्रभात मलिक के आदेश पर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे के निर्देश में स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर पालिका महासमुंद के सफाई मित्रों महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की उपस्थिति में रविवार को शहर के लोहिया चौक स्थित शेड में रंगोली बनाकर मतदाताओं को शत.प्रतिशत मतदान करने जागरूक किया। विदित हो कि नगर पालिका के स्वच्छता दीदीयों के द्वारा नगर के मतदाताओं के मध्य मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे