महासमुन्द

महासमुंद की जनता से मेरा आत्मीय संबंध-राशि
07-Nov-2023 3:51 PM
महासमुंद की जनता से मेरा आत्मीय संबंध-राशि

महासमुंद, 7 नवंबर। नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग को प्रचार-प्रसार के दौरान शहर के रमन टोला में महिलाओं ने दुर्गा माता की प्रतिमा, चुनरी, साड़ी भेंट की। श्रीमती महिलांग ने कहा कि नागरिकों ने साड़ी भेंट कर न सिर्फ  अपना आशीर्वाद दिया है बल्कि मुझे भाव विभोर भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि महासमुंद की जनता से मेरा आत्मीय संबंध है जो कभी मिट नहीं सकता।


अन्य पोस्ट