महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 नवंबर। भाजपा के घोषणा पत्र में जारी जनकल्याणकारी कार्यों और कार्य योजनाओं को सभी वर्ग के लिए सर्वोत्तम बताते हुए भाजपा के पदाधिकारियों ने नेहरू चौक में आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण किया।
विधानसभा संयोजक चन्द्रहास चन्द्राकर, महासमुंद विधानसभा के चुनाव संचालक संदीप दीवान ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि प्रदेश के विकास के साथ जनहित में नाकाम साबित हुई कांग्रेस सरकार को बदलने के लिए आपका अमूल्य मत भाजपा को मिले। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा पदधिकारी निरंजना शर्मा, सतपाल सिंघ पाली, सुधा साहू,महेंद्र जैन,मीना वर्मा,देवी चंद राठी,कौशिल्या बंसल,हाफिज कुरैशी,प्रकाश शर्मा,एम आर विश्वनाथन,जग्गू छुरा,राहुल चन्द्राकर,हिमांशु चन्द्राकर,नीलम दीवान,सीता डोडेकर,राकेश श्रीवास्तव,मुन्ना देवार,चंद्रिका चौबे,नन्दू जलक्षत्री,जतिन रूपरेला,गोपी कन्नौजे,प्रीति सोनी,कुशाल ठाकुर,देवेंद्र पाण्डे,योगेश सोनवानी,मधु यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा और मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।