महासमुन्द

धान कटाई ने पकड़ा जोर
06-Nov-2023 3:18 PM
धान कटाई ने पकड़ा जोर

महासमुंद, 6 नवंबर। अंचल में इन दिनों खरीफ फसल धान की कटाई युद्ध स्तर पर जारी है। गांवों में किसानों को धान कटाई करते हुए देखा जा सकता है। अरली वेरायटी धान खेतों में पककर तैयार है। जिनकी फसल देरी से तैयार हो रही है। ऐसे किसान उपज समेटने में लगे हुए हैं। अधिकांश खेतों में बेहतर उत्पादन के लिए धान की फसल आईआर 64, 1001 व सरना जैसी अरली वेरायटी के धान पौधे की रोपाई की गई थी। अंवरी समेत आसपास के गांव भैसबोड़, जोरातराई, कोलियारी, पुरेना,खपरी समेत र्क गांवों में किसान धान की कटाई कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट