महासमुन्द
जांच चौकी रायतुम का निरीक्षण
05-Nov-2023 3:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 नवंबर। विधानसभा क्षेत्र महासमुंद-42 व खल्लारी-41 के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक नीलेश राउतकर ने शनिवार को महासमुंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जांच चौकी रायतुम का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने यहां तैनात एसएसटी टीम से जानकारी लेकर संधारित पंजी का अवलोकन भी किया। उन्होंने 24 घंटे सतत निगरानी के निर्देश दिए और किसी भी तरह के अवैध परिवहन और निकासी पर कड़ी नजर रखते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने जांच के दौरान टीम को विशेष निर्देश दिए कि आम जन को किसी भी तरह की असुविधा न हो। इस दौरान लाइजनिंग अधिकारी एवं उप वनमंडलाधिकारी अब्दुल वहीद खान सहित एसएसटी की हमराह टीम मौजूद थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे