महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 नवंबर। आबकारी टीम ने अलग-अलग जगह से बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब व महुआ लाहन जब्त कर आरोपियों पर कार्रवाई की है।
कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में गुरुवार को आबकारी टीम द्वारा आबकारी वृत्त बसना अंतर्गत ग्राम. चेरगाडोढहा थाना बसना के जंगल से अवैध महुआ शराब मात्रा 50 लीटर एवं 500 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34-2, 59-क एवं 34-1 का प्रकरण कायम किया गया।
इसके अलावा शुक्रवार को संयुक्त आबकारी टीम द्वारा महासमुंद ग्रामीण वृत्त अंतर्गत की गई कार्यवाही में 1 प्रकरण 34-1, 34-2 एवं 59 क के तहत तथा 1 प्रकरण 34-1 के तहत कुल 2 प्रकरण दर्ज किया गया। जिसमें ग्राम पचरी, थाना .खल्लारी के रतन कुमार टंडन से 50 लीटर हाथ भ_ी महुआ मदिरा, उमेश कुमार ध्रुव ग्राम रैताल थाना खल्लारी से 4 लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा, 30 किलोग्राम महुआ लाहन कुल मात्रा 54 बल्क लीटर महुआ मदिरा एवं 30 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।
