महासमुन्द

द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण
05-Nov-2023 3:18 PM
द्वितीय रेंडमाइजेशन  की प्रक्रिया पूर्ण

महासमुंद, 5 नवंबर। सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण हुई। इस दौरान विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। विधानसभा क्षेत्र महासमुंद.42 व खल्लारी.41 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विवेक एल भीमनवार एवं बसना.40 व सरायपाली.39 विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक जफर मलिक व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक की उपस्थिति में कल कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले की चारों विधानसभा की ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। 

 


अन्य पोस्ट