महासमुन्द

वाहन की ठोकर से युवक की मौत
04-Nov-2023 3:56 PM
वाहन की ठोकर से युवक की मौत

महासमुंद, 4 नवंबर। पिथौरा थाना के ग्राम गड़बेड़ा चौक पर अज्ञात वाहन ने युवक को ठोक दिया। जिससे ईश्वर बरिहा पिता शंभू बरिहा (47 वर्ष) ग्राम चांदापारा को गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। 

पुलिस के अनुसार घटना 1 नवम्बर की है। प्रार्थी खेमराज बरिहा पिता शंभू बरिहा ग्राम चांदापारा ने पिथौरा थाने में रिपोर्ट लिखाई है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत अपराध कायम कर विवेचना कर दौ कार्रवाई में ले लिया है।
 


अन्य पोस्ट