महासमुन्द

दर्जन भर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
04-Nov-2023 3:50 PM
दर्जन भर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

महासमुंद, 4नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद.42 व खल्लारी.41 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विवेक एल भीमनवार भाप्रसे ने शुक्रवार को महिलाएं, संवेदनशील व दिव्यांग केन्द्रों सहित दर्जन भर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मतदान केन्द्रों में छांव, पेयजल, दिव्यागों के लिए रैम्प सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पासिद, अमलोर, गढ़शिवनी, सिरपुर, भोरिंग सहित अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
 इस दौरान तहसीलदार चंद्रशेखर मंडई मौजूद थे।


अन्य पोस्ट