महासमुन्द
बैलेट यूनिट का प्रथम पूरक रेंडमाइजेशन
महासमुंद,4 नवंबर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के तहत विधानसभा क्षेत्र महासमुंद 42 में कुल प्रत्याशी की संख्या 15 से अधिक होने के कारण ईवीएम में 2 बैलेट यूनिट उपयोग की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 42 में प्रत्याशी की कुल संख्या 20 है। निर्वाचन के लिए जिले में उपलब्ध प्रथम चरण रेंडमाइजेशन बैलेट यूनिट बीयू में से अतिरिक्त 120 प्रतिशत पृथक करने कल 3 नवंबर 2023 शुक्रवार को अपराह्न 03 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक, व्यय प्रेक्षक योगेश कुमार शर्मा एवं नीलेश राउतकर, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, अपर कलेक्टर एवं उप निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, एसडीएम एवं रिटर्निग ऑफिसर उमेश साहू,ओंकारेश्वर सिंह, सृष्टि चंद्राकर एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैलेट यूनिट बीयू के प्रथम पूरक रेण्डमाईजेशन की कार्रवाई की गयी।
विधानसभा क्षेत्र महासमुंद के 246 मतदान केंद्रों के लिए कम्प्यूटरीकृत प्रणाली से रिजर्व सहित 295 बैलेट यूनिट बीयू का रेंडमाइजेशन किया गया। प्रथम पूरक रेंडमाइजेशन की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गयी। उपस्थितों को ईवीएम वीवीपैट द्वितीय रेंडमाइजेशन 4 नवम्बर शनिवार को होने संबंधी सूचना भी दी गयी। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।