महासमुन्द

राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ
01-Nov-2023 7:22 PM
राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 1 नवंबर। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को महासमुंद जिले के सभी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ ली।

 इस दौरान अधिकारी.कर्मचारियों ने अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट