महासमुन्द

अंतिम दिन 37 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
31-Oct-2023 3:45 PM
अंतिम दिन 37 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 अक्टूबर।
नामांकन दाखिले के अंतिम दिन 30 अक्टूबर को कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों समेत 37 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। आज 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी, वहीं 2 नवंबर को अभ्यर्थी नाम वापसी कर सकेंगे।

प्रत्याशियों की बड़ी संख्या और कागजी प्रक्रिया के चलते कल जनसंपर्क कार्यालय से देर शाम साढ़े 8 बजे नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकी। 
कल महासमुंद, खल्लारी और बसना विधानसभा क्षेत्र से 10-10 तथा सरायपाली से 7 कुल 37 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। कल विधानसभा क्षेत्र से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों में जय कोसरिया निर्दलीय, राम शरण टंडन पिछड़ा समाज पार्टी युनाइटेड, किरण धृतलहरे निर्दलीय, अशवंत साहू जनता कांग्रेस छत्तीसगढ जे, डेजी रानी नेताम गोड़वाना गणतंत्र पार्टी, संजय कुमार यादव आम आदमी पार्टी,अशोक कुमार सिदार छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी, योगेश्वर सिन्हा भारतीय जनता पार्टी, रंजीत चंद्राकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, पंकज साहू स्वाभिमान पार्टी, डॉ. रश्मि चंद्राकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, हर्मेन्द्र कुमार जांगड़े निर्दलीय,भुनेश्वरी सतनामी जनता कांग्रेस, चंचल वानी, बसना विधानसभा क्षेत्र से देवेन्द्र सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस, गोड़वाना तंत्र पार्टी डेजी रानी नेताम, रामेश्वर आजाद जनता पार्टी, अरविंद निर्दलीय, अनामिका पाल जनसभा पार्टी, गंगुराम ध्रुव निर्दलीय, गणेश राम ध्रुव हमर राज पार्टी एवं योगेश कुमार ठाकुर निर्दलीय शामिल हैं। इसी तरह खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से अल्का चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी, द्वारिकाधीश यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस, प्रेमलाल मलिक जनता कांग्रेस, साखारा बरिहा निर्दलीय, गेंद लाल डडसेना जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, रेखराम बाघ जन कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, बुधियारिन साहू टूरिकाल पार्टी, नैन सिंह ठाकुर भाग चेतना शक्ति पार्टी, याकुब खान नेशनल यूथ पार्टी, हुक्कुम चंद्र राष्ट्रीय जन सभा पार्टी शामिल हंै।
 


अन्य पोस्ट