महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 अक्टूबर। विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय महासमुंद में 2010 बैच के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से वार्तालाप किया और करियर से संबंधित जानकारी दी। विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय की आवासीय व्यवस्था के संबंध में अनुभव भी साझा किये।
जवाहर नवोदय विद्यालय महासमुंद में 2010 बैच के विद्यार्थी अनुराग पटेल (वर्तमान में असिस्टेंट मैनेजर कोल इंडिया लिमिटेड में कार्यरत हैं), दिव्या साहू (असिस्टेंट मैनेजर वन विभाग के पद पर) और नदीम कृष्ण बरिहा (रेंजर वन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं) को प्राचार्य प्रशांत जी रहाटे ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की है।
इस अवसर पर उप प्राचार्य लोकनाथ कैवर्त, बीआर पटेल, वीके पटेल, राजेंद्र कुमार पाठक सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे। इन विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से वार्तालाप किया और कैरियर से संबंधित जानकारी प्रदान की। तीनों पुराने विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय की आवासीय व्यवस्था के संबंध में अपने अनुभव साझा किये।
दिव्या साहू ने विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के संबंध में छात्राओं को जागरूक किया और कार्यक्रम की सराहना भी की।