महासमुन्द
पेट्रोल छिडक़कर बाइक को आग लगा दी
31-Oct-2023 2:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद ,31 अक्टूबर। ग्राम घोड़ारी में प्रार्थी के घर अंदर खड़ी मोटर सायकल पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगा देने का मामला थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना 10 अक्टूबर रात की है। प्रार्थी अखिलेश परमार की ओर से सहायक उप निरीक्षक सम्पत महापात्र ने थाने में सूचना दी है। जिस पर पुलिस ने कल 29 अक्टूबर को आरोपी अनिष परमार के खिलाफ भादवि की धारा 456,435 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई में ले लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे