महासमुन्द

सीआरपीएफ के एसआई ने खुद को गोली मारी
31-Oct-2023 1:41 PM
 सीआरपीएफ  के एसआई ने खुद को गोली मारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 अक्टूबर।
महासमुंद जिले के पड़ोसी राज्य ओडिशा के नुआपड़ा जिले के बोडेन थानाक्षेत्र के खडूपाणी गांव स्थित सीआरपीएफ  कैंप में एसआई ने खुद को गाोली मार ली। जवान ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह अब तक साफ  नहीं हो सका है। मामले की जांच जारी है। 

मृतक तमिलनाडु के वेल्लूर जिले के गुडीयत्तम थानाक्षेत्र के गुडीपल्ली गांव का रहने वाला था। घटना रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे के आसपास की बताई जा रही है।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि रविवार को ओडिशा के नुआपड़ा जिले के बोडेन थानाक्षेत्र के खडूपाणी गांव स्थित सीआरपीएफ  कैंप में एसआई डी. गुणशेखरण (58)ने अपनी सर्विस राइफल एके-47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर उनके सहकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ पाया। 

घटना की सूचना पाकर नुआपड़ा एसपी जीआर राघवेंद्र, खरियार एसडीपीओ अरूप अभिषेक बेहेरा, बोडेन तहसीलदार सरिता गुप्ता, बोडेन थाना प्रभारी गोविंद माझी समेत सीआरपीएफ  के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

घटना की जांच के लिए साइंटिफिक टीम को बुलाया गया। समाचार लिखते तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके पीछे पारिवारिक कारण होने का अंदेशा भी लगाया जा रहा है।


अन्य पोस्ट