महासमुन्द
सडक़ हादसे में युवक की मौत
29-Oct-2023 4:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 29 अक्टूबर। तुमगांव थाना क्षेत्र के समोदा रोड स्थित छात्रावास के सामने बाइक चालक अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्वयं सडक़ हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आयी है। उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक सागर ध्रुव पिता गणेश राम ध्रुव 23 वर्ष ग्राम रिठी जिला कटनी मप्र निवासी है। बाइक से वह इस रास्ते तेज रफ्तार वाहन चलाते गुजर रहा था कि हादसा हुआ। शासन की ओर से तुमगांव पुलिस ने थाने में सूचना दी है। जिस पर पुलिस ने भादवि की धारा 304 के तहत अपराध कायम कर जांच में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे