महासमुन्द

भाजपा प्रत्याशी का मंच संचालन, शिक्षक निलंबित
29-Oct-2023 2:45 PM
भाजपा प्रत्याशी का मंच संचालन, शिक्षक निलंबित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचन वर्ष 2023 अंतर्गत हेमंत प्रधान, शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला सूखीपाली, विकासखण्ड पिथौरा को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने निलंबित कर दिया है।

 हेमंत प्रधान की ड्यूटी मतदान दल में मतदान दल अधिकारी क्रमांक-1 के रूप में लगाई गई है। हेमंत प्रधान शिक्षक के विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रभावी आदर्श आचरण संहिता के दौरान ग्राम रामपुर में भाजपा प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल के चुनावी कार्यक्रम में 25 अक्टूबर को मंच संचालन किये जाने की पुष्टि हुई है। उनका उक्त कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के नियम 129 तथा छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 1,2,3 का स्पष्ट उल्लंघन है जो छग सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत ने दण्डनीय है।

 आदेश में हेमंत प्रधान शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला सूखीपाली को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पिथौरा निर्धारित किया गया है। निलंबन के अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह पर भत्ता देय होगा।


अन्य पोस्ट