महासमुन्द

धान-मक्का उपार्जन अवधि तक के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
28-Oct-2023 8:22 PM
धान-मक्का उपार्जन अवधि तक के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

महासमुंद, 28 अक्टूबर। खरीफ विपणन वर्ष 2023.24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन अवधि तक के लिए कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा विपणन संघ कार्यालय महासमुंद में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दो पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें प्रथम पाली में प्रात: 8 से दोपहर 2 बजे तक गोकुल कुमार सिन्हा 96914.84867 एवं साहिद कुरैशी 99268.48041, द्वितीय पाली में दोपहर 2  से रात्रि 10 बजे तक मिथुन कुमार जगत 62610.73966 एवं मनोज कुमार गोस्वामी 97549.63601 की ड्यूटी लगाई गई है। जिला विपणन अधिकारी राज्य सहकारी विपणन संघ महासमुंद इस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी होंगे। कलेक्टर श्री मलिक ने नियंत्रण कक्ष में धान उपार्जन से संबंधित जिले की समस्त अद्यतन जानकारी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हंै। उन्होंने कक्ष में पदस्थ कर्मचारी धान उपार्जन से संबंधित लिखित अथवा दूरभाष से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं की पंजी संधारित करने तथा शिकायतों, समस्याओं की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग, अधिकारी को प्रेषित कर निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।


अन्य पोस्ट