महासमुन्द
फुटबॉल स्पर्धा: महासमुंद की छात्राएं हिस्सा लेने पहुंचीं
27-Oct-2023 2:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,27अक्टूबर। आज एमजीएम सीनियर सैकंडरी स्कूल भिलाई में चल रही बार ईस्ट जोन फुटबॉल प्रतियोगिता में वेडनर मेमोरियल स्कूल महासमुंद की छात्राएं भी हिस्सा लेने पहुंची हुई हैं। कोच सीनियर शिक्षक अवनीश वाणी, टीम मैनेजर प्रदीप्ति चांड़क के साथ स्कूल की छात्रा खुशी साहू, समीक्षा देवांगन, कोमल यादव, अंशिका ठाकुर, अना डी वाणी, शिफा मसीह, नोमिका साहू, संजना कुमारी, स्नेहा सिन्हा, आयुशी चंद्राकर, मिस्टी चंद्राकर, काजल कुमारी इस फुटबाल स्पर्धा में शामिल हुई हैं।
प्राचार्य फादर देवानंद बाघ समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व स्कूल स्टाफ ने बच्चियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे