महासमुन्द
महासमुंद, 26 अक्टूबर। महाविद्यालय गुरुकुल आश्रम आमसेना के संयुक्त तत्वावधान में 6 दिवसीय युवा चरित्र निर्माण शिविर एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गुरुकुल आश्रम कोसरंगी में किया गया है।
इस अवसर पर यज्ञोपवीत संस्कार भी किये गए। जिसमें गुरूकुल के संस्थापक स्वामी धर्मानंद सरस्वती ने कहा कि यज्ञोपवीत भारतीय संस्कृति परंपरा का प्रतीक है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्री कृष्ण, शिव, ब्रह्मा,गार्गी, सीता, द्रौपदी, सभी नर-नारी सौर यज्ञोपवीत धारण करते थे। एक युग था जब लोगों ने अपने सिर तक दे दिए। परंतु यज्ञोपवीत नहीं उतारे। यज्ञ के दौरान आचार्य आनंद कुमार ने 200 बालकों का सामूहिक यज्ञोपवीत उपनयन समेत सात संस्कार करवाया। उपस्थित लोगों को यज्ञोपवीत का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके तीन भागों के सूचक मनुष्य पर तीन प्रकार के ऋण होते हैं। देवऋण, पितृऋण, ऋषि ऋण से उऋण। अन्य सभी 16 संस्कारों की जानकारी आर्यवीरों को दी गई। स्
वामी व्रतानंद सरस्वती ने आर्यवीरों को जीवन में सुखी रहने, जीवन निर्माण का रहस्य बताया।
इस यज्ञोपवीत संस्कार को जीवन भर न उतारने की प्रतिज्ञा करवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी धर्मानंद सरस्वती ने की। इस कार्यक्रम में गुरुकुल के आचार्य स्वामी व्रतानंद सरस्वती, ओडिशा आर्यवीर दल के संचालक डॉ. कुंजदेव मनीषी झारखंड आर्य वीर दल के संचालक आचार्य शरदचंद्र आचार्य, सुरेश कुमार, पं. लक्ष्मण कुमार शास्त्री, चरण दास, आचार्य दिलीप कुमार,आचार्य स्वराज पंडा, रुपेश आर्य, व्यायाम शिक्षक गोपी आर्य उपस्थित रहे।