महासमुन्द

राजनीतिक दलों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में ईवीएम-वीवीपैट मशीन सील
26-Oct-2023 2:53 PM
राजनीतिक दलों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में ईवीएम-वीवीपैट मशीन सील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,26 अक्टूबर।
विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को कृषि उपज मंडी एवं मार्कफेड गोदाम, पिटियाझर महासमुंद के स्ट्रांग रूम में रखने के बाद सीलिंग किया गया। इस दौरान जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के लिए मशीनों को विधानसभावार पृथकीकरण किया गया। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक,अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू एवं सभी विधानसभा क्षेत्र के आरओ व एआरओ सहित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी, सीपीआईएम व बहुजन समाज पार्टी के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। चारों विधानसभा सरायपाली.39, बसना.40, खल्लारी.41 व महासमुंद.42 के लिए कुल 1294 बीयू, 1294 सीयू व 1401 वीवीपैट मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील किया गया। कलेक्टर श्री मलिक के समक्ष अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम वेयर हाउस का अवलोकन कराया गया। इस समस्त प्रक्रिया का वीडियोग्राफी भी किया गया।  ज्ञात हो कि मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन 4 नवम्बर को होगा।
 


अन्य पोस्ट