महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अक्टूबर। मदिरा की अवैध बिक्री पर आबकारी एवं एसडीओपी सरायपाली स्टाफ की संयुक्त कार्रवाई में 310 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, 5100 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
25 अक्टूबर आबकारी वृत्त सरायपाली अंतर्गत ग्राम नूनपानी थाना सरायपाली निवासी दाऊ लाल सिदार (40 वर्ष) के कब्जे से 75 लीटर हाथ भ_ी महुआ शराब लगभग 1000 किलोग्राम महुआ, कमला साहू (35 वर्ष) के कब्जे से 105 लीटर हाथ भ_ी महुआ मदिरा और लगभग 2150 किलोग्राम महुआ लाहन, ग्राम लिमाऊगूड़ा, थाना. सरायपाली में भोला चौहान (46)से 90 लीटर हाथ भ_ी महुआ मदिरा और लगभग 1550 किलोग्राम महुआ लाहन, 48 वर्षीय रतन चौहान से 40 लीटर हाथ भ_ी महुआ मदिरा और 400 किलो ग्राम लाहन जब्त किया गया है।
इस प्रकार उक्त आरोपियों से कुल 310 लीटर हाथ भ_ी कच्ची महुआ मदिरा और 5100 किलो ग्राम महुआ लाहन जब्त कर उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34-1,क 34-2क के तहत अपराध दर्ज कर आजमानतीय होने पर सभी को जेल दाखिल किया गया है।