महासमुन्द
महासमुंद, 26 अक्टूबर। भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल के जनसंपर्क यात्रा के दौरान ग्राम लिमदरहा में छजकां के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोचन नायक ने भाजपा प्रवेश किया। वहीं देर रात सांकरा के विजयादशमी पर्व में कांग्रेस कार्यकर्ता, पूर्व जनपद सदस्य एवं ग्राम पंचायत भगतदेवरी पूर्व सरपंच सानमोती चौहान, डोंगरीपाली सरपंच अहिल्या बरिहा भाजपा में शामिल हुए।
संपत अग्रवाल ने भाजपा का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया। उक्त अवस पर ग्राम लिमदरहा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, उपाध्यक्ष इंद बरिहा, मण्डल प्रभारी जयंती अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पूर्व सरपंच दिनेश नायक, पूर्व उपसरपंच हुकुम चंद नायक, नरेश सिंघल, जिला महामंत्री दुलिकेशन साहू, सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, नपं उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, महामंत्री दुर्गेश सिन्हा, गोपी खम्हारी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।