महासमुन्द

रायपुर-भिलाई-असम में स्केटिंग, बैडमिंटन, स्विमिंग खेलों में हिस्सा ले रहे रिवर्डेल स्कूल के बच्चे
26-Oct-2023 2:20 PM
रायपुर-भिलाई-असम में स्केटिंग, बैडमिंटन, स्विमिंग  खेलों में हिस्सा ले रहे रिवर्डेल स्कूल के बच्चे

महासमुंद, 26 अक्टूबर। महासमुंद स्थित रिवर्डेल वल्र्ड स्कूल के विद्यार्थी स्केटिंग, बैडमिंटन, स्विमिंग खेलों में हिस्सा लेने रायपुर और भिलाई के लिए बुधवार को रवाना हुए। 

स्कूल की प्राचार्य पूजा शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार आज 26 से 29 अक्टूबर तक केपीएस सरोना रायपुर में स्केटिंग स्पर्धा आयोजित है, जिसमें रिवर्डेल स्कूल के 7बच्चे आदित्य शर्मा कक्षा 9, आदित्य माहेश्वरी कक्षा 5, भास्कर सिन्हा कक्षा 3, इमानुवेल तांडी कक्षा 2, शिवांश पवार कक्षा 4, विहान लूनिया कक्षा 3, प्रिशा जैन कक्षा 4 शामिल होंगे।

इसी तरह बैडमिंटन में तीन बच्चे रचित चोपड़ा कक्षा 12, श्रेयांश चंद्राकर कक्षा 10, गुर्षित मल्होत्रा कक्षा 7 कल 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक केपीएस भिलाई में आयोजित बैडमिंटन स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं स्विमिंग में एक छात्र आव्यान गोयल कक्षा 4 असम में कल 27 से 30 अक्टूबर तक आयोजित स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैंं।

शाला की प्राचार्य पूजा शर्मा, उप प्राचार्य डॉ. महुआ सिंग, डायरेक्टर सिंपल गोयल, खेल शिक्षक सन्मय स्वाई ने उक्त आयोजन में शामिल होने वाले बच्चों को अग्रिम बधाईयां देते हुए उनकी सफलता की कामना की है।  
 


अन्य पोस्ट