महासमुन्द

सेक्टर बॉस्केटबॉल स्पर्धा में महासमुंद विजेता, राज्य स्तरीय के लिए चयन
23-Oct-2023 2:52 PM
सेक्टर बॉस्केटबॉल स्पर्धा में महासमुंद विजेता, राज्य स्तरीय के लिए चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अक्टूबर।
उच्च शिक्षा विभाग छग शासन के तत्वावधान में सेक्टर स्तरीय बास्केटबॉल पुरुष व महिला प्रतियोगिता का आयोजन सेंचुरी सीमेंट बैकुंठ में आयोजित किया गया। महासमुंद की पुरुष टीम ने फाइनल में भाटापारा को 29.09 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें लालू सोनवानी,कुलेश्वर चंद्राकर, राहुल रंजन,वेदप्रकाश साहू, कुणाल, धनंजय, सात्विक, अनिल विजयी में टीम खिलाड़ी रहे। 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले से पुरुष वर्ग में लालू सोनवानी, कुलेश्वर चंद्राकर, राहुल रंजन, वेद प्रकाश साहू व धनंजय चेलक महिला वर्ग में हेमा साहू, उमेश्वरी निषाद व अपर्णा चंद्राकर का चयन हुआ हैं। 

चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 30 से 31अक्टूबर तक अंबिकापुर में शामिल होंगे। खिलाडिय़ों के चयन होने पर शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल, स्पोट्र्स ऑफिसर दिलीप लहरे,जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, मुकेश पेन्दरिया,अभिषेक अम्बिलकर,पुनेन्द्र वर्मा आदि ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट