महासमुन्द

दशहरे में इस बार तुणीर से बाण निकालकर मंच से 90 फीट दूर खड़े रावण के पुतले पर निशाना साधेंगे भगवान श्रीराम
22-Oct-2023 4:13 PM
दशहरे में इस बार तुणीर से बाण निकालकर मंच से 90 फीट दूर खड़े रावण के पुतले पर निशाना साधेंगे भगवान श्रीराम

 रावण का पुतला भी इस साल दक्षिण भारतीय पोशाक में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,22अक्टूबर। शहर के दशहरा मैदान में इस बार दशहरे के दिन भगवान श्री राम तुणीर से बाण निकालकर मंच से सीधे रावण के पुतले पर साधेंगे। इस तरह रावण के पुतले के दहन के लिए शहरवासियों को इस बार खास तरह का इफेक्ट देखने के  लिए मिलेगा। शहर में पहली बार भगवान राम का किरदार निभाने वाले कलाकार को रावण के पुतले तक दहन हेतु नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि श्री राम मंच पर से ही अग्नि बाण चलाएंगे।

दशहरा मैदान में होने वाले रावण के पुतले के दहन के लिए पुतला निर्माण का काम शंकराचार्य भवन में शुरू हो चुका है। इस बार राजस्थानी नहीं बल्कि रावण महाराज साउथ इंडियन पोशाक में नजर आएंगे।

 भक्तों का कहना है कि रावण का राज्य दक्षिण के श्री लंका में था। फलस्वरूप इस बार रावण साउथ इंडियन पोषाक में बकायदा खुले शरीर में रावण अपने कंधे पर टावल धारण करे हुए नजर आएंगे। पिछले कई वर्षों से रावण के पुतले का निर्माण राजस्थानी पोशाक में किया जाता रहा है। पहली बार दक्षिण भारतीय परिधान में रावण महाराज नजर आएंगे। इन दिनों कलाकार राकेश कश्यप, राकेश प्रजापति व मिलन यादव रावण के पुतले के निर्माण में जुटे हुए हैं। इस बार 35 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

महासमुंद दशहरा उत्सव समिति ने इस बार एक नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल रावण दहन को लेकर किया है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले 5-6 सालों से शहर की एकमात्र रंगमंच संस्था दिशा नाट्य कला मंच के कलाकार लाइट एंड साउंड के माध्यम से रामलीला के किश्किंधा कांड तथा लंका कांड अध्याय का मंचन करते चले आ रहे हैं। पिछले 40 वर्षों के मंचन में लगातार नवाचार करते हुए दर्शक को एक नयापन के साथ उनके मनोरंजन को बनाए रखने के लिए नित नए प्रयोग करते रहे हैं।

इसी बीच कलाकारों व आयोजन समिति ने इस साल मंच से ही अग्निबाण 90 मीटर की दूरी पर बना बुराई का प्रतीक चलाने का एक नवाचार किया है। इस हेतु रावण की नाभी में अग्निबाण लगेगा और खास तरह की तैयारी की जा रही है। ताकिए दर्शकों को रावण के पुतले का दहन देखने में आनंद की अनुभूति हो। यही नहीं, इस बार लोगों को इस रामलीला में हाई डिजिटल साउंड और सतरंगी लाइट के बीच रामलीला मंचन देखने का अवसर मिलेगा।

छत्तीसगढ़ फिल्मों और रंगमंच के अभिनेता इस रामलीला को अपनी आवाज और विशेष अभिनय से सजाएंगे। पहले परंपरागत मंचन में भीड़ में खड़े अंतिम दर्शक तक आवाज साफ  नहीं पहुंच पाती थी।

फलस्वरूप कलाकारों ने इसमें एक नवाचार करते हुए बिना पर्दा गिरने वाले रामलीला का नॉन स्टॉप मंचन बनाया। जिसमें खासतौर पर महाराष्ट्र और मुंबई के रंगमंच में उपयोग होने वाले स्पाट लाइट तथा पार्क लाइट का खास तरह से प्रयोग किया गया है।


अन्य पोस्ट