महासमुन्द

धारदार हथियार लेकर डराने धमकाने वाला गिरफ्तार
22-Oct-2023 4:11 PM
धारदार हथियार लेकर डराने धमकाने  वाला गिरफ्तार

महासमुंद,22अक्टूबर। ग्राम भदरसी शासकीय मिडिल स्कूल के सामने हाथ में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराते धमकाते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा।

आरोपी पूरन यादव उम्र 30 वर्ष साकिन भदरसी पर आरोप है कि वह अपने हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा 91 के तहत दिरफ्तार कर उसके पास से एक लोहे का तेज धारदार चाकू जिसकी कुल लम्बाई 12 इंच फल की लंबाई 07 इंच फल की चौड़ाई 02 इंच मुठ की लम्बाई 5 इंच मूंठ की चौडाई 0.8 इंच कीमती 100 रुपए है, गवाहों के समक्ष बरामद किया गया।


अन्य पोस्ट