महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,22अक्टूबर। वन परिक्षेत्र सारंगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम बुंदेलाभांठा, टुकड़ा हरदी के जंगलों से 17 हाथियों का दल एक बार फिर विचरण करने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गया है। सूचना पर वन अमला पहुंचकर स्थिति पर नजर रखी हुई है।
बसना वन परिक्षेत्र अधिकारी सुखराम निराला ने बताया कि बसना वन परिक्षेत्र सारंगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र साजापाली क्षेत्र के ग्राम बुंदेलाभांठा, टुकड़ा हरदी के जंगलों में ग्रामीणों द्वारा बीती रात हाथियों को देखे जाने की सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथियों के दल को विचरण करते देखा है। देर रात तक वन विभाग की टीम सारंगढ़ वन परिक्षेत्र के जंगलों की ओर खदेडऩे का प्रयास में लगे रहे।
विभाग की टीम ग्रामीणों को सावधान करते हुए जंगलों के आसपास खेतों में जाने से बचने की मुनादी करा रहे हैं। हाथियों के डर से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। हाथियों को गांव की तरफ घुसने से रोकने के लिए ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं।