महासमुन्द

भाभी-भतीजे के हत्यारोपी की फांसी पर लटकती मिली लाश
22-Oct-2023 1:42 PM
 भाभी-भतीजे के हत्यारोपी की फांसी पर लटकती मिली लाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अक्टूबर।
छह दिनों पहले कोमाखान के पतेेरापाली गांव में अपनी भाभी और भतीजे की हत्या करने वाले आरोपी ने आत्महत्या कर ली है। 

इस जघन्य दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पोखराज घर से भाग निकला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में पड़ी खून से लथपथ लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस पोखराज की तलाश में जुटी थी। 

इसी बीच आज खबर मिली है कि ग्राम दरबेकेरा अपने मामा गांव के एक आम पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपी का शव दबेकेरा के ग्रामीणों ने पेड़ पर झूलते पाया है। 

जानकारी अनुसार पतेरापाली निवासी प्रार्थी गैंदू ठाकुर का छोटा भाई 30 वर्षीय पोखराज ठाकुर आदतन शराबी है। वह अक्सर नशे की हालत में घर के लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा करता था। वारदात वाले दिन भी वह नशे में था। वह शराब पीने के लिए अपनी भाभी से पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं मिले तो उसने भाभी और मासूम भतीजे की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से वहफरार था। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। 

पुलिस के अनुसार पतेरापाली निवासी तुलसी ठाकुर का 8 वर्षीय बड़ा पुत्र अपने पिता व दादी के साथ घटना के वक्त घर से बाहर थे। तुलसी का देवर आरोपी पुखराम ठाकुर घटना दिनांक को नशे की हालत में घर आया और दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई। 

तैश में आकर पास रखे सब्बल और पैसुल से आरोपित ने तुलसी पर वार कर दिया। मां से झगड़ता देख बच्चा भी पास आ गया। जिससे बच्चे पर भी वार किया। इसमें दोनों की मौत हो गई। आरोपी भाग निकला। देर शाम घर लौटे पति, सास ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी।


अन्य पोस्ट