महासमुन्द

राष्ट्रीय तीरंदाजी में शामिल होंगे महासमुंद के खिलाड़ी
20-Oct-2023 9:06 PM
राष्ट्रीय तीरंदाजी में शामिल होंगे महासमुंद के खिलाड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 20 अक्टूबर। राष्ट्रीय तीरंदाजी में महासमुंद के खिलाड़ी शामिल होंगे। उन्होंने  राज्य स्तरीय शालेय खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ज्ञात हो कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कोंडागांव में आयोजित किया गया, जिसमें नवलीन कौर पिता अरविंद छावड़ा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल बागबाहरा को 19 वर्ष बालिका वर्ग में कांस्य पदक मिला। 14 वर्ष बालक वर्ग में तोरण यादव, मिडिल स्कूल खोपली को कांस्य पदक मिला। मिक्स टीम में तोरण यादव व जया पहाटिया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा को कांस्य पदक मिला। इस प्रतियोगिता में  महासमुंद जिले से 9 बालक व 8 बालिका सहित कुल 17 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता नवंबर में गुजरात में आयोजित किया गया है, जिसमें जिले से तोरण यादव व नवलीन कौर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर मीता मुखर्जी जिला शिक्षा अधिकारी, मनोज धृतलहरे जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण, अंजली बरमाल सहायक क्रीड़ा अधिकारी, शिक्षा विभाग, के .के. वर्मा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा, पूर्णेन्द्र चंद्राकर छात्रावास अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर, मधु सिरमौर प्राचार्य स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल बागबाहरा, डॉक्टर विकास अग्रवाल अध्यक्ष जि़ला तीरंदाजी संघ महासमुंद, पुष्पा चंद्राकर प्रधान पाठक खोपली, प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, हीरु साहू, डॉ. सुनिल कुमार भोई, पीरित राम साहु, ऋषि कपूर साहू, सोमनाथ साहू, रणजीत कौर, भोपाल बंजारा, रिंकल बग्गा, हीरा सिंह नायक, शैलेश शुक्ला, सुभाष चंद्राकर आदि ने बधाई दी।

ज्ञात हो कि इन खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण बाल आश्रम तीरंदाजी सेंटर बिहाझर में विगत कई वर्षों से हो रहा है, जिसमें जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे का भरपुर सहयोग प्राप्त हो रहा है। जिससे जिले के खिलाडी अधिक संख्या में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं।


अन्य पोस्ट