महासमुन्द

चुनाव प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने वाला शिक्षक निलंबित
20-Oct-2023 3:11 PM
चुनाव प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने वाला शिक्षक निलंबित

महासमुंद, 20 अक्टूबर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने मतदान अधिकारी क्रमांक 1 के प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षक नरेश बारीक को निलंबित कर दिया है। 

विधानसभा निर्वाचन.2023 अंतर्गत नरेश बारीक शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहदा विकासखंड सरायपाली की ड्यूटी मतदान अधिकारी क्रमांक 1 रूप में लगाई गई थी। श्री बारीक मंगलवार 17 अक्टूबर 2023 को प्रशिक्षण स्थल आईईएमबीएच उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटेला में मतदान अधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण में बिना किसी पूर्व सूचना तथा अनुमति के अनुपस्थित रहे।  श्री नरेश बारीक का उक्त कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के नियम 134 तथा छण्गण् सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 1,2,3 का प्रथम दृष्टया उल्लंघन है। जो छग सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत दंडनीय है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत नरेश बारीक शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहदा को छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में नरेश बारीक का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरायपाली निर्धारित किया गया है। श्री बारीक को निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।


अन्य पोस्ट