महासमुन्द

चुनावी व्यवस्था पर तैयारी बैठक
19-Oct-2023 8:41 PM
चुनावी व्यवस्था पर तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19 अक्टूबर। मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे पूर्ण ने नगर पालिका कार्यालय में पालिका के लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, जल विभाग, सफाई विभाग, लेखा विभाग, वाहन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ चुनाव के दौरान व्यवस्था उपलब्ध करवाने की तैयारी को लेकर बैठक ली। श्री रात्रे ने बैठक में उपस्थित सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभाग अनुसार कार्य निर्देश जारी कर दो दिन में स्थिति से अवगत कराने कहा।

उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह नगर के सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया जाएगा। ध्यान रहे कि इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या न रहे।

आचार संहिता के दौरान कोई भी राजनीतिक पार्टी सरकारी भवन का उपयोग प्रचार-प्रसार हेतु न करें और किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री न लगाएं, इसका विशेष ध्यान रखें। इस दौरान प्रमुख रूप से स्वास्थ्य अधिकारी तरूण ठाकुर, उपअभियंता दिलीप कश्यप, राजस्व निरीक्षक अनीष ठाकुर, वाहन प्रभारी दिलीप चन्द्राकर,जल प्रभारी सीताराम तेलक, लेखा पाल यशवंत देवांगन, लेखा प्रभारी अन्नपूर्णा पाल उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट