महासमुन्द

विहिप की बैठक, धर्मांतरण रोकने चर्चा
19-Oct-2023 8:38 PM
 विहिप की बैठक, धर्मांतरण रोकने चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 19 अक्टूबर। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री विनायक राव देशपांडे का आगमन बुधवार को महावीर भवन कालेज रोड महासमुंद में हुआ। लगभग 40 समाजों के प्रमुखों के मध्य सामंजस्य एवं सद्भावना के उद्देश्य से सामाजिक समरसता विषय पर एक बैठक आहुत कर उन्होंने समाज प्रमुखों के प्रश्नों के उत्तर दिये, साथ ही धर्मांतरण रोकने पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि समाज में विविध षडयन्त्र चल रहा है ताकि हिन्दू समाज को विघटित किया जा सके। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण का काम लगभग 70 फीसदी पूर्ण हो चुका है।

 उन्होंने समस्त हिन्दू समाज से आग्रह किया कि जिस दिन अयोध्या के श्री राम मंदिर में पूजा किया जाएगा, उसी दिन अपने आस पास के मंदिरों में पूजा, भजन-कीर्तन का आयोजन करें तथा सभी अपने घरों से बाहर आकर एक स्थान पर एकत्रित होकर उत्सव मनाएं। इसके पश्चात उस दिन शाम के समय अपने-अपने घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएं। देश के पांच लाख मंदिरों में यह कार्यक्रम किया जाना है। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अखिलेश लूनिया एवं जिला प्रसार-प्रचार प्रमुख प्रमोद साहू के द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई।


अन्य पोस्ट