महासमुन्द
महासमुंद,17 अक्टूबर। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री विनायक राव देशपांडे का 18 अक्टूबर बुधवार को महावीर भवन, कालेज रोड महासमुंद में आगमन हो रहा है। इस दौरान वे सभी समाज के मध्य समाजस्य एवं सद्भावना के उद्देश्य से सामाजिक समरसता विषय पर एक बैठक सुबह 11 बजे से 1 बजे तक लेंगे। जिसके लिए सभी समाज प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के संघटनात्मक विषय पर राजिम विभाग का बैठक दोपहर 2 बजे से 4 तक लेंगे। जिसमें विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति के दायित्व वान के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
शाम 5 बजे से 6 तक का समय समविचरिक संगठनों से मिलने के लिए रहेगा। शाम 7 वे बस स्टेशन दुर्गा पंडाल पर दुर्गा माता एवं भारत माता आरती में शामिल होंगे तत्पश्चात रायपुर के लिए प्रस्थान करेगे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अखिलेश लूनिया एवं जिला प्रसार प्रचार प्रमुख प्रमोद साहू के द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई।