महासमुन्द

कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस का शहर भर में फ्लैग मार्च
16-Oct-2023 4:22 PM
कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस का शहर भर में फ्लैग मार्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह की टीम ने कल महासमुंद में निर्वाचन आचार संहिता के पालन व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया। शहर के सभी प्रमुख सडक़ों व गलियों में पुलिस की टीम ने भ्रमण करते हुए फ्लैग मार्च किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रशेखर मड़ाई व नगरसेना सेनानी, एसडीओपी सहित 150 से अधिक जवान इस फ्लैग मार्च में सम्मिलित हुए।

पुलिस टीम ने पैदल तथा वाहन दोनों में ही शहर की सडक़ों व गलियों में फ्लैग मार्च किया। कंट्रोल रूम से बरौंडा चौक, विठोबा टाकीज, गांधी चौक, नया रावण भांठा, सुभाष नगर, रेलवे पटरी,दलदली रोड, नयापारा एकता चौक, तुमगांव ओवरब्रिज, नेहरू चौक से वापस कंट्रोल रूम आकर यह मार्च समाप्त हुई।

उक्त फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे ने किया। उनके साथ कार्यपालक दंडाधिकारी, चंद्रशेखर मड़ई, मोहित अमिला, नगर सेना के सेनानी अनूप एक्का, एसडीओपी महासमुंद मंजूलता बाज, डीएसपी अजाक अजय शंकर त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक दीप्ति गुमास्ता, थाना प्रभारी कोतवाली नरेंद्र राठौड़ समेत थाना प्रभारी तुमगांव, पटेवा, आजाक, खल्लारी तथा कोतवाली, नगर सेवा तथा जिले के लगभग 150 अधिकारी एवं जवान शामिल हुए।


अन्य पोस्ट