महासमुन्द
फेडरेशन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के टेकराम सेन जिला संयोजक, संरक्षक प्रमोद तिवारी, राजेश चन्द्राकर, रिखीराम साहू, उमेश भारती गोस्वामी, कमलेश ध्रुव, आर.के. चन्द्राकर, संतूराम ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से जिले में पदस्थ दिव्यांगों, गंभीर बीमारी से पीडि़तों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के अधिकारियों-कर्मचारियों को चिुनाव कार्य से पृथक रखने की मांग की है। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में लिखा है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु जिले में पदस्थ दिव्यांग, गंभीर बीमारी से पीडि़त एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य से पृथक रखा जाए। चूंकि विगत कुछ निर्वाचन कार्यों में ऐसे अधिकारियों,कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी जिससे संबंधितों को काफी कठिनाई हुई थी।
इस दौरान शिवकुमार साहू सहसचिव, दीपक तिवारी कोषाध्यक्ष, के.के. चन्द्राकर प्रचार मंत्री, ईश्वर चन्द्राकर सह प्रचार मंत्री, रूपेश चन्द्राकर, हंसराज देवांगन मौजूद थे।