महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 अक्टूबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल के निर्देशानुसार महाविद्यालय में आई.क्यू.ए. सी के तत्वाधान में वेल्थ मेनेजमेंट एवं टेक्सेशन विषय पर एक दिवासीय व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अंबेश पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप डॉ. धनंजय बांठिया भुवनेश्वर से उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. नीलम अग्रवाल समन्वयक, करुणा दुबे संकाय अध्यक्ष विज्ञान, डॉ.रीता पांडेय वाणिज्य संकाय उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अग्रवाल ने कार्यकम हेतु आयोजन समिति को शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्य अतिथि श्री पटेल ने अपने व्याख्यान के दौरान कहा कि इन्वेस्ट करने के लिए कोई उम्र नहीं है। इसे जितना जल्दी कर सकते हैं, उतना बेहतर होगा। उन्होंने इन्वेस्ट और शेयर मार्केट, मैन्युअल फंड, कंपाउंड इंट्रेस्ट के महत्व के बारे में बताया।
कार्यक्रम में डॉ. मालती तिवारी, डॉ. रमाकांत अग्रवाल, डॉ. ई. पी चेलक, सीमा रानी प्रधान, राजेेश्वरी सोनी, प्रदीप कन्हैर, मनबोध चौहान,प्रशान्त बढ़ाई, केसर चंद बनपाल, नरेश कुमार, मृणाली चंद्राकर, विजय मिर्चें, शिवानी तावेरकर, लक्ष्वंतीन जांगड़े एवं महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। मंच का संचालन सरस्वती सेठ सहायक प्राध्यापक ने किया। आभार आशुतोष पुरी गोस्वामी ने व्यक्त किया।